शरीर की गर्मी के लिए कौन सा जूस अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:58

कोकम का जूस पिएं

गोवा और गुजरात में पाया जाने वाला फल कोकम कई तरह से आपके लिए फायदेमंद है। यह गर्मियों में लू से बचने के लिए एक अच्छा और पौष्टिक ड्रिंक है। गर्मियों में चूंकि पेट की कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, इसलिए इसका सेवन करना चाहिए। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है। कोकम में विटामिन-ए और सी, विटामिन बी3, फॉलिक एसिड आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम आदि कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसका जूस शरीर को ठंडक पहुंचाता है और बॉडी की हीट को कम करता है। आप इसे सुबह नाश्ते में या मिड-लंच के दौरान ले सकते हैं।

बेल का जूस पिएं

बेल को वुड एप्पल भी कहते हैं और इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में बेल का फल खाने, मुरब्बा और जूस पीने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है और शरीर की गर्मी को कम कर, ठंडक प्रदान करता है। बेल का जूस या शरबत कब्ज की समस्या को ठीक करता है और इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर आप बेल का जूस पी रहे हैं, तो इसे सुबह-सुबह पिएं और दोपहर में बाहर निकलने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता है। बेल के शरबत के साथ ही बेल का मुरब्बा भी खाया जा सकता है।

गन्ने का जूस पिएं

गर्मी का मौसम हो और गन्ने का जूस बाजारों में न दिखे ऐसा कैसे हो सकता है? गन्ने का जूस गर्मियों में न सिर्फ आपको हाइड्रेट करता है बल्कि शरीर को तरोताजा करने में भी मदद करता है। चूंकि यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स होता है, इसलिए गर्मियों में इसे पीने से शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। गन्ने का जूस पीते वक्त ध्यान रखें कि इसका सेवन तभी करें जब यह ताजा हो। गन्ने का रस लीवर को मजबूत बनाता है और इस प्रकार इसे पीलिया के लिए एक बेहतर उपाय माना गया है। इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। लू से बचने के लिए गन्ने के जूस का सेवन करना भी फायदेमंद होता है।

खरबूजे का जूस पिएं

खरबूजे में उच्च फाइबर और पानी की मात्रा होती है, जो इसे अपच, कब्ज और पाचन तंत्र की अन्य समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए एक बेहतरीन जूस बनाता है। इसमें विटामिन-सी भी उच्च मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करता है। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए खरबूजे का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए। यह शरीर को ठंडक भी देता है और गर्मी से भी बचाता है।

लू से बचने के लिए इन समर ड्रिंक्स को अपने आहार में जरूर शामिल करें और हाइड्रेटेड रहें। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर जूस/शरबत आपके शरीर की गर्मी को कम करने में फायदेमंद साबित होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info